Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में इस बार मेहमान बनकर पहुंचे हैं गोविंदा।
Aap Ki Adalat
मुंबई: इंडिया टीवी के खास शो 'आप की अदालत' (Aap Ki Adalat) में इस हफ्ते मेहमान बनकर गोविंदा नजर आएंगे। गोविंदा ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा से दिल खोलकर अपने फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। शो का प्रोमो भी आ चुका है। प्रोमो में दिखाया गया है कि जब उनसे रजत शर्मा ने पूछा कि उन्हें कभी अवॉर्ड्स क्यों नहीं मिलें? इस पर गोविंदा ने कहा- क्योंकि मैंने कभी खरीदे नहीं।
रजत शर्मा ने आगे गोविंदा से पूछा कि उन्होंने गदर फिल्म नहीं की अगर की होती तो अवॉर्ड्स मिलते। इस पर गोविंदा ने कहा, ''मेरी मां कहती थी गोविंद तू ऐसे ही हंसते रहो, नाचते रहो। वो मम्मी की इच्छा थी इसलिए मैंने वो फिल्म नहीं की। बहुत गालियां थीं उसमें अभी तो मैं बता भी नहीं सकता।''
रजत शर्मा ने जब गोविंदा से पूछा कि उन्होंने चांदनी के लिए क्यों मना किया क्या इसके लिए भी उनकी मम्मी ने मना किया था? इस पर गोविंदा हंसने लगते हैं। यहां देखिए प्रोमो-
आप की अदालत में गोविंदा का ये पूरा एपिसोड आप इस शनिवार रात 10 बजे देख सकते हैं। इसका रिपीट टेलीकास्ट रविवार सुबह 10 और रात 10 बजे होगा।