A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्ट्रेस हिना खान उठा रही हैं वर्कआउट का लुत्फ

एक्ट्रेस हिना खान उठा रही हैं वर्कआउट का लुत्फ

हिना ने हाल ही में अपना हेयरकट भी कराया, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

<p>एक्ट्रेस हिना खान...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एक्ट्रेस हिना खान उठा रही हैं वर्कआउट का लुत्फ

मुंबई: अभिनेत्री हिना खान स्टाइल में रहकर अपनी बॉडी को टोन्ड कर रही हैं। नई तस्वीरों में अपनी पीठ को फ्लॉन्ट करती हुईं हिना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "शुरुआत में वे पूछेंगे, तुम ऐसा क्यों कर रही हो..बाद में वे पूछेंगे, तुमने ऐसा कैसे किया! हैशटैग टोन इट अप उस लड़की की तरह बनिए जिसने ऐसा करने का फैसला लिय। हैशटैग वर्कआउट विद हिनाखान, हैशटैग वर्कआउट इन स्टाइल।"

हिना ने हाल ही में अपना हेयरकट भी कराया, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।


उन्होंने इससे पहले लिखा था, "सरप्राइज..डियर स्ट्रेस, गुड बाय। कुछ झमेले ही उड़ा दिए। न्यूलुक हैशटैग हेयर कट हैशटैग क्वॉरंटीन इफेक्ट।"

पिछले महीने हिना ने एक वेब शो के लिए डबिंग करने के अपने अनुभव को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि वह सेफ फील नहीं कर रही हैं।