1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रेखा के बाद अब एआर रहमान होंगे इंडियन आइडल के नए गेस्ट, ऑस्कर विजेता के गानों से सजेगी वीकेंड की सुरीली शाम

रेखा के बाद अब एआर रहमान होंगे इंडियन आइडल के नए गेस्ट, ऑस्कर विजेता के गानों से सजेगी वीकेंड की सुरीली शाम

इस सप्ताह के अंत में इंडियन आइडल 12 में एआर रहमान विशिष्ट अतिथि होंगे। वह शो में अपनी फिल्म 99 सॉन्ग्स को प्रमोट करते नजर आएंगे।

एआर रहमान- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RAHMAN.BEATS एआर रहमान

इस सप्ताह के अंत में इंडियन आइडल 12 में एआर रहमान विशिष्ट अतिथि होंगे। वह शो में अपनी फिल्म 99 सॉन्ग्स को प्रमोट करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक निर्माता के रूप में एआर रहमान की यह पहली फिल्म है। जाहिर है कंटेस्टेंट्स और जज रहमान को शो में गेस्ट के रूप में पा कर काफी उत्साहित होंगे।

इस सप्ताह के अंत में इंडियन आइडल 12 के सेट मधुर संगीत के सुर गूंजेंगे क्योंकि यह शो ऑस्कर विजेता एआर रहमान का स्वागत करेगा। संगीत के उस्तादों को प्रभावित करने के लिए प्रतियोगी 100 प्रतिशत देते हुए दिखाई देंगे। इस बीच, रहमान शो में सभी के साथ अपने करियर और संगीत के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से साझा करते हुए दिखाई देंगे।

रेखा ने भी बिखेरा था अपना जलवा

बीते सप्ताह के अंत में, रेखा को इंडियन आइडल 12 में एक अतिथि के रूप में देखा गया था। दिग्गज अभिनेत्री, प्रतियोगियों, जजों और दर्शकों के साथ शानदार समय बिताती हुईं नजर आईं। यह एक मस्ती भरा एपिसोड था जिसमें रेखा को नाचते और गाने गाते हुए देखा गया। एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स ने उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गाने भी गाए।

99 सॉन्ग्स के बारे में

99 सॉन्ग्स न्यूकमर डायरेक्टर विश्वेश कृष्णमूर्ति की तरफ से डायरेक्ट किया जा रहा है। एआर रहमान की तरफ से प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में एहन भट और एडिलेसी वर्गास प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में मनीषा कोईराला, लिसा रे, रंजीत बारोट और राहुल राम सहायक भूमिकाओं में हैं। 

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

'भाभी जी घर पर हैंकी अंगूरी भाभी शुभांगी अतरे हुईं कोरोना संक्रमित

रदधा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुटटियांशेयर की तसवीर