भारत का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने नए सीजन के साथ अगस्त में शुरू हो रहा है।
Kaun Banega Crorepati 11 to start in August
भारत का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने नए सीजन के साथ अगस्त में शुरू हो रहा है। इस बार भी अमिताभ बच्चन होस्ट की कुर्सी संभालते नज़र आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी टीवी का शो 'लेडीज स्पेशल' ऑफ एयर हो जाएगा।
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कौन बनेगा करोड़पति 9' बजे से ही आएगा। 'लेडीज स्पेशल' 9.30 बजे आता है, लेकिन कम टीआरपी की वजह से चैनल ने इस शो को खत्म करने का फैसला लिया है। 9 बजे आने वाले 'पटियाला बेब्स' को नया टाइम स्लॉट दिया जाएगा। शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
'कौन बनेगा करोड़पति 11' का रजिस्ट्रेशन 1 मई को 9 बजे से शुरू होगा। शो के प्रोमोज आ गए हैं। एक महीने पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग में इस शो की तैयारी के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था- ''केबीसी की तैयारी शुरू हो गई है। यह 2019 है और इसकी शुरुआत 2000 में हुई थी। 19 साल हो गए और दो साल का गैप था क्योंकि मैं उन दो सालों में नहीं था। 17 साल बहुत लंबा समय होता है।''