1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनीता हसनंदानी बनी बेटे की मां, रोहित रेड्डी ने दी गुड न्यूज

अनीता हसनंदानी बनी बेटे की मां, रोहित रेड्डी ने दी गुड न्यूज

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बेटे की मां बन गई हैं। रोहित रेड्डी ने फोटो शेयर करके गुड न्यूज दी है।

अनीता हसनंदानी- India TV Hindi
Image Source : ROHIT REDDY INSTAGRAM अनीता हसनंदानी

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बन गई हैं, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने अपनी और अनीता की तस्वीर शेयर करके गुड न्यूज शेयर की है। देखिए रोहित रेड्डी का पोस्ट। 

एकता कपूर के घर में अनीता हसनंदानी की गोदभराई की रस्म हुई थी। इस खास मौके पर टेलीविजन की दुनिया के कई सितारे पहुंचे थे। 

इस खास मौके पर अनीता ने पीले रंग का गाउन पहना। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है। वहीं उनके पति रोहित रेड्डी जींस और ग्रे कलर का पुलोवर पहने हुए दिखाई दिए। देखिए इन दोनों की ये प्यार भरी तस्वीर..

गोद भराई की रस्म में अनीता के सीरियल ये 'ये है मोहब्बतें' में उनके पति का रोल निभा चुकें अभिनेता करण पटेल अपनी रियल लाइफ पत्नी अंकिता भार्गवा के साथ पहुंचे। इसके अलावा अदिति भल्ला भी इस खास मौके पर पहुंचीं। देखिए दोनों सितारों के साथ अनीता और रोहित की तस्वीरें...

अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना जन्मदिन, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कहा- सिर्फ पवित्र नहीं, हमारा रिश्ता...

इस मौके पर अनीता ने रोहित के साथ केक काटा, साथ ही एकता कपूर और बाकी सितारों के साथ एक वीडियो भी बनाया जो खूब वायरल हो रहा है। 

अनीता की गोद भराई की रस्म में पर्ल वी पुरी, क्रिस्टल डिसूजा और सनाया इरानी के अलावा कई स्टार्स पहुंचे। एकता कपूर ने इस पार्टी की थीम भी बेहद खास रखी थी। यहां तक कि अनीता की ड्रेस और केक दोनों ही पीले रंग का था। केक की डिजाइन की बात करें तो आधा चंद्रमा का आकार बना हुआ था जिस पर छोटा सा बच्चा सोता हुआ नजर आया। 

आापको बता दें, रोहित रेड्डी और अनीता 'नच बलिए सीजन 9' में बीते साल एक साथ नजर आए थे। अनीता हसनंदानी कई सारे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इन सीरियल्स में सबसे मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन' हैं।