1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ससुर का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ससुर का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ससुर का निधन हो गया हैै। अनीता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Anita hassanandani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANITAHASSANANDANI अनीता हसनंदानी

'टीवी एक्ट्रेस अनीता हसंनदानी के ससुर का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। अनीता ने अपने ससुर के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा।  उन्होंने अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है। अनीता के पति रोहित ने भी अपने पिता को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

अनीता ने पोस्ट लिखा- पिता की तरह कोई नहीं होता। मैंने 16 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। मैं तब से शादी का इंतजार कर रही थी ताकि मेरे ससुर उस जगह को भर सके। पापा आपने मुझे रोहित से भी ज्यादा प्यार दिया। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं की आप मेरी जिंदगी में आए। मैं जब से आपसे मिली थी। सभी चीजों के लिए शुक्रिया। आप हर सेकेंड याद आओगे और हमेशा दिल में रहेंगे। मैं जानती हूं आप बेहतर जगह पर हैं जहां मेरे पिता हैं। उनसे मिलना। लव यू। आरआईपी।

अनीता के पति रोहित रेड्डी ने भी अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। रोहित ने पिता का हाथ पकड़े हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा- डैड आप बहुत याद आएंगे। आप हमेशा मेरे हीरो थे हैं और रहेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता आखिरी बार एकता कपूर के शो नागिन 4 में नेगेटिव किरदार में नजर आई थीं। उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। अनीता और रोहित साथ में नच बलिए में नजर आए थे।