A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंतरा बनर्जी ने शुरू की 'दिव्य दृष्टि' के लिए शूटिग

अंतरा बनर्जी ने शुरू की 'दिव्य दृष्टि' के लिए शूटिग

'रागिनी एमएमएस रिटर्न्‍स' के दूसरे सीजन की अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने टेलीविजन धारावाहिक 'दिव्य दृष्टि' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। 

<p>अंतरा बनर्जी ने शुरू...- India TV Hindi
अंतरा बनर्जी ने शुरू की 'दिव्य दृष्टि' के लिए शूटिग

मुंबई: 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्‍स' के दूसरे सीजन की अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने टेलीविजन धारावाहिक 'दिव्य दृष्टि' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। अंतरा ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा, " 'दिव्य दृष्टि' एक विशिष्ट काल्पनिक धारावाहिक है और यह नारी शक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मुझे इसकी विषय-सामग्री बेहद पसंद आई और इसमें मौजूद अलौकिक तत्व इसे और भी अधिक रोचक और अनोखा बनाता है। मैं इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हूं जो कहानी के क्रम में बदलाव लाता है। दर्शक इसे देखकर निश्चित रूप से चकित रह जाएंगे।"

इसमें संगीता घोष, न्यारा बनर्जी और सना सैयद भी हैं।

अंतरा 'कसौटी जिंदगी के' और 'बढ़ो बहू' जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Related Video