1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमा' की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

'अनुपमा' की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा की मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन हो गया है।

Madhavi Gogate died- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMA_ON_STAR_PLUS Madhavi Gogate died

Highlights

  • अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन
  • कुछ दिन पहले हो गई थीं कोविड पॉजिटिव
  • स्क्रीन पर आखिरी बार निभाया 'अनुपमा' की ऑनस्क्रीन मां का रोल

मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा की मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले अभिनेत्री कोविड पॉजिटिव हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में सुधार भी हो रहा था लेकिन रविवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उनका निधन हो गया।

58 साल की अभिनेत्री माधवी गोगटे ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। माधली गोगटे कई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। लेकिन आखिरी बार उन्हें 'अनुपमा' सीरियल में अनुपमा की मां का रोल निभाते हुए स्क्रीन पर देखा गया था। हालांकि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने शो को अलविदा कह दिया जिसके बाद अनुपमा की मां का रोल सविता प्रभुने निभा रही हैं। 

माधवी गोगटे के निधन की खबर से हर कोई सदमे हैं। 'अनुपमा' सीरियल में बा का रोल निभाने वाले अभिनेत्री अल्पना बुच ने माधवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अल्पना ने इंस्टाग्राम पर माधवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'माधवी जी ऐसा नहीं होता। सीन खत्म होने से पहले अभिनेता बाहर नहीं जा सकता। अनुपमा के सेट पर आपको मिस करेंगे। आपकी प्यारी मुस्कान, मीठी आवाज और ह्यूमर सबको याद करेंगे।'

आपको बता दें, माधवी गोगटे कई सारे सीरियल्म में काम कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में 'कोई अपना सा', 'ऐसा कभी सोचा ना था' और 'कहीं तो होगा' शामिल है।