1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश कोहली का निधन, लंबे समय से थे बीमार

अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश कोहली का निधन, लंबे समय से थे बीमार

रजनीश कोहली कभी मीडिया में नहीं आए और लगभग 40 वर्षों तक उनके भाई अरमान ने एक बेटे की तरह उनकी देखभाल की।

अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश कोहली का निधन,- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- ARMAAN KOHLI अरमान कोहली की तस्वीर

दिग्गज निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे और अभिनेता अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश कोहली का निधन हो गया। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ है। रजनीश कोहली कभी मीडिया में नहीं आए और लगभग 40 वर्षों तक उनके भाई अरमान ने एक बेटे की तरह उनकी देखभाल की। वह व्हील चेयर पर थे और केवल घर पर ही रहते थे। 

अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली मशहूर फिल्ममेकर हैं, उन्हें जितनी सफलता मिली उनके बेटे को नहीं मिल पाई। अरमान ने बॉलीवुड में भी काम किया और फिर टीवी में भी काम किया। अरमान मलिक बिग बॉस 7 में भी नजर आए। अरमान मलिक को टीवी सीरियल तुम्हारी पाखी में भी देखा गया। हालांकि अरमान के भाई रजनीश चकाचौंध से गायब रहे। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब थी और आज उनका देहांत हो गया।

इनपुट- चारुल मलिक