A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 खत्म होने के 2 महीने बाद आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हो गया ब्रेकअप!

बिग बॉस 13 खत्म होने के 2 महीने बाद आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हो गया ब्रेकअप!

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में नज़र आए थे।

asim riaz himanshi khurrana- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप!

बिग बॉस 13 के सेकंड रनरअप आसिम रियाज और एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने शो के दौरान ही एक-दूसरे को प्रपोज किया था। शो खत्म होने के बाद भी उनके बीच प्यार का रिश्ता वैसे ही कायम था, लेकिन हाल ही में किए गए हिमांशी के एक ट्वीट ने फैंस को हैरान कर दिया है। ये आसिम और हिमांशी के रिश्ते में दरार की तरफ इशारा कर रहा है।

दरअसल, हिमांशी खुराना ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा है, 'कोई भी हमें साथ नहीं देखना चाहता है।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी बनाया है। इस ट्वीट #Asimanshi के फैंस बहुत दुखी हैं। 

आसिम और हिमांशी कुछ दिनों पहले 'काला सोहना है' म्यूजिक वीडियो में नज़र आए थे। उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी थी।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर एक-दूसरे संग फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके रिश्ते में दरार आई है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा।