1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, #AsimRiaz ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, #AsimRiaz ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में आसिम अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

asim riaz- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ASIMRIAZ77.OFFICIAL आसिम रियाज

बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बॉस से आसिम को खूब शोहरत मिली है साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बढ़ गई है। बिग बॉस के बाद आसिम कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। आसिम ने सोशल मीडिया ने एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है।

सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए आसिम ने तस्वीर शेयर की। आसिम ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दृष्टि विश्वास पैदा करती है और विश्वास इच्छाशक्ति पैदा करता है। विश्वास के साथ कोई चिंता नहीं है और अपने आप में कोई संदेह-अन्याय पूर्ण विश्वास नहीं है।

आसिम के नई तस्वीर शेयर करने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। ट्विटर पर #AsimRiaz ट्रेंड कर रहा है और उनकी यह फोटो वायरल हो रही है।

आसिम ने कुछ दिन पहले अपनी ड्रीम कार बीएमडब्ल्यू खरीदी है। आसिम ने इंस्टाग्राम पर नई कार की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे आज मेरी ड्रीम कार मिलने की बहुत खुशी है। न्यू बीस्ट- बीएम डब्ल्यू 5। सीरीज एम स्पोर्ट्स। ये कार मैंने द कार मॉल दिल्ली से खरीदी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आसिम आखिरी बार म्यूजिक वीडियो तेरी गली में सिंगर-एक्ट्रेस बार्बी मान के साथ नजर आए थे। यह गाना फैन्स को बहुत पसंद आया है।