1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

शुभांगी के सिर में दर्द होने की शिकायत थी। इसके अलावा, वह खुद को बिल्कुल ठीक महसूस कर रही थीं।

शुभांगी अत्रे shubhangi atre instagram- India TV Hindi
Image Source : SHUBHANGI ATRE INSTAGRAM शुभांगी अत्रे 

मुंबई: टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि सोमवार सुबह उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना रैपिड टेस्ट करवाया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद सुबह मैंने अपना टेस्ट करवाने का फैसला लिया और मेरे रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।"

शुभांगी के सिर में दर्द होने की शिकायत थी। इसके अलावा, वह खुद को बिल्कुल ठीक महसूस कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा, "मैं स्वस्थ हूं, सिर्फ सिर में दर्द होने की शिकायत थी। मैं पिछले दो-तीन दिन से अपने आसपास रहे लोगों से जरूरी मेडिकल चेकअप करवाने का अनुरोध करती हूं।"

शुभांगी 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी के अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Related Video