1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का हुआ निधन

'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का हुआ निधन

स्वामी ओम तीन महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

bigg boss 10 contestant swami om passes away- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @NAMITAJ2020 स्वामी ओम का हुआ निधन 

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है। वो पिछले कई महीनों से बीमार थे। स्वामी ओम ने बिग बॉस के 10वें सीजन में हिस्सा लिया था। घर के अंदर कई विवादों की वजह से वो चर्चा में रहे थे। स्वामी ओम पिछले कई महीनों से बीमार थे। उन्हें कोरोना भी हुआ था और इसके बाद उनको लकवा हो गया। 

स्वामी ओम तीन महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज हुआ, लेकिन करीब 15 दिन पहले उन्हें पैरालिसिस हुआ, जिसके बाद उनकी हालत तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। 

स्वामी ओम बिग बॉस में प्रतियोगी बनने के दौरान चर्चा में आए थे। यहां इस मंच पर अपने व्यवहार के चलते उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। अपने व्यवहार और बातों के चलते उनके साथी प्रतियोगियों से रिश्ते काफी खराब हुए थे और वो जल्दी ही शो छोड़कर चले गए थे। 

(इनपुट: पारस कोठारी)