1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: लड़कों को मिला नॉमिनेशन से सेफ होने का मौका

Bigg Boss 13: लड़कों को मिला नॉमिनेशन से सेफ होने का मौका

Bigg Boss 13: नॉमिनेटिड लड़कों को मिला सेफ होने का मौका।

Bigg boss 13- India TV Hindi
Bigg boss 13

बिग बॉस 13 में इस हफ्ते 4 लड़के पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे, आसीम और अबु मलिक नॉमिनेटिड हैं। बिग बॉस ने 2 लड़कों को नॉमिनेशन से सेफ होने का मौका दिया है। इसके लिए लड़कों को 2 टीम में बांट दिया गया। पहली टीम में पारस छाबड़ा-सिद्धार्थ डे और दूसरी टीम में आसीम और अबु मलिक हैं। मगर दोनों टीमों ने एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा जिसके बाद इस कार्य को रोक दिया गया।

टास्क में लड़कों को एक-दूसरे हाथ पकड़कर बैठना था। इस दौरान घर की लड़कियों ने टास्क में भाग लिया। अपने फेवरेट लड़के के बचाने के लिए लड़कियां दूसरी टीम के लड़का हाथ छुड़ाने की कोशिश की।

 

पारस-सिद्धार्थ का हाथ छुड़ाने के लिए आरती सिद्धार्थ गुदगुदी की। आरती ने सिद्धार्थ डे के शेविंग क्रीम लगाई। शहनाज ने सिद्धार्थ के फेस पर मिर्च लगाई।

वहीं शेफाली ने आसीम और अबु मलिक के हाथों पर तेल लगाया। आसीम ने खुद को बचाने के सभी सामान हाथों से फेंका। इस तरह से लड़कियों ने लड़को का हाथ छुड़ाने के लिऎए कई तरीके अपनाए थे।