A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद रश्मि देसाई ने पास्ता खाते हुए शेयर किया वीडियो, कहा- ये चोरी का नहीं है!

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद रश्मि देसाई ने पास्ता खाते हुए शेयर किया वीडियो, कहा- ये चोरी का नहीं है!

बता दें कि टॉप 4 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल और रश्मि देसाई पहुंचे थे, जिनमें से सिद्धार्थ ने बाजी मारी।

Bigg Boss 13 Rashami Desai- India TV Hindi
बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद रश्मि ने शेयर किया वीडियो

पॉपलुर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर हैं, जबकि टॉप 4 में आसिम रियाज, शहनाज गिल और रश्मि देसाई शामिल थे। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद रश्मि देसाई पास्ता खाकर अपनी दिन की शुरुआत कर रही हैं। वहीं, फाइलिस्ट रहे आसिम रियाज और उनके भाई उमर संग मस्ती करती भी दिखाई दे रही हैं।

रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर पास्ता खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रही हैं, 'ये चोरी का नहीं है.. मेहनत का है।' बता दें कि बिग बॉस के घर में रश्मि पर कई बार खाना चोरी करने का इल्जाम लगाया गया था।

इसके अलावा रश्मि का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आसिम और उमर के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर दी। दोनों की ही फैन फॉलोइंग बढ़ चुकी है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स घर से निकलने के बाद क्या करेंगे।