A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: रश्मि हुई नॉमिनेट! सिद्धार्थ शुक्ला ने तीखी बहस के बाद आरती को बचाया

Bigg Boss 13: रश्मि हुई नॉमिनेट! सिद्धार्थ शुक्ला ने तीखी बहस के बाद आरती को बचाया

बिग बॉस 13 आज के एपिसोड यानी आज 7 अक्टूबर के काफी कुछ मजेदार देखने को मिला।

<p>रश्मि- सिद्धार्थ</p>- India TV Hindi
रश्मि- सिद्धार्थ

बिग बॉस 13 आज के एपिसोड में काफी कुछ मजेदार देखने को मिला। रश्मि और सिद्धार्थ के किचेन की लड़ाई इतनी बढ़ गई जिसका साफ असर नॉमिनेशन के दौरान देखने को मिला। सुबह के वक्त ही रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सब्जी काटने को लेकर बहस होती है। और दोनों की किचेन में आपस में भयंकर लड़ाई होती है। जिसके बाद सिद्धार्थ रश्मि से काफी इरिटेट हो जाते हैं और कहते हैं कि रश्मि उन्हें हर चीज को लेकर ऑर्डर दे रही हैं। वहीं पारस बीच में आकर सिद्धार्थ को शांत करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि शांत हो जाओ इतना क्या परेशान होना है।

वहीं दूसरी तरफ माहिरा शहनाज से बात करती हैं और कहती है पारस सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। दोनों बात करते हैं कि इस बारे में पारस से बात क्लियर करनी चाहिए। पारस कहते हैं कि माहिरा उनकी सिर्फ बेस्ट फ्रेंड हैं और वह शहनाज को बहुत पसंद करते हैं। इधर रश्मि यह साफ करती हैं कि उनकी ट्यूनिंग आसिम के साथ अच्छी हो सकती है लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शायद कभी नहीं।

इधर सिद्धार्थ डे और कोएना एक-दूसरे के बीच की प्रॉब्लम ठीक करने की कोशिश करते हैं। कोएना कह रही हैं कि सिद्धार्थ ने सलमान के सामने जिस तरह से बात की उन्हें अच्छा नहीं लगा। वह डे को सलाह देती हैं कि वह खुद पर कंट्रोल करें और सोच समझकर बोलें।