A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला को जलाने के लिए आसिम को किया शहनाज गिल ने किस

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला को जलाने के लिए आसिम को किया शहनाज गिल ने किस

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की क्यूट नोंक झोंक और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आती है।

<p>BB13</p>- India TV Hindi
BB13

मुंबई: बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की क्यूट नोंक झोंक और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आती है। सिद्धार्थ शेफाली और मधुरिमा संग फ्लर्ट भी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने शेफाली जरीवाला को किस कर लिया, शहनाज को ये देखकर शायद बुरा लग गया तभी तो शहनाज ने सिद्धार्थ को चिढ़ाने के लिए असीम को माथे पर किस कर लिया। 

बेडरूम एरिया में सिद्धार्थ ने शेफाली को किस किया था, शहनाज वहां से निकलीं और सीधा लिविंग रूम गईं जहां बैठे असीम को उन्होंने माथे पर किस कर लिया। ये सब देखकर शेफाली की हंसी नहीं रुकी और सिद्धार्थ शुक्ला भी हंसने लगे। बाहर जब असीम को किस मिला तो वो भी मुस्कुराने लगे।

सिद्धार्थ का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं घरवाले भी सिद्धार्थ के नए अवतार को एन्जॉय कर रहे हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की क्यूट बॉन्डिंग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर #Sidnaaz ट्रेंड करता रहता है।