1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन के चलते मुंबई के होटल में भाई के साथ फंसी शहनाज गिल, पिता को आ रही है याद

लॉकडाउन के चलते मुंबई के होटल में भाई के साथ फंसी शहनाज गिल, पिता को आ रही है याद

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल लॉकडाउन की वजह से मुंबई में होटल में फंस गई हैं और अपने परिवार के साथ पंजाब नहीं जा पा रही हैं।

shehnaaz gil- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया है जिसकी वजह से कई लोग जहां थए वहीं फंस गए हैं और अपने घर नहीं जा पाए हैं। बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल भी इन्ही में से एक हैं। शहनाज अपने भाई शहबाज के साथ मुंबई में एक होटल में फंस गई हैं। बच्चों के घर ना आ पाने की वजह से शहनाज और शहबाज के पिता संतोख सिंह सुख को उनकी याद आ रही है।

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में शहनाज के पिता ने कहा-शहनाज का कलर्स टीवी के साथ 1 साल का कॉन्ट्रेक्ट है और वह उनके साथ एक और शो करने का प्लान कर रहे हैं तो मुंबई में मीटिंग की वजह से मुझसे शादी करोगे की शूटिंग के बाद वह मुंबई में ही रुक गई है। वैसे भी ट्रेवल करना सेफ नहीं था।

संतोख सिंह ने आगे कहा- वह अपने बच्चों को बहुत याद कर रहे हैं। पहले वह मुझसे शादी करोगे की वजह से अंदर थे और अब लॉकडाउन।  उन्होंने आगे कहा- वीडियो कॉल के जरिए बेटी से बात होती रहती है। कलर्स उनका अच्छे से ध्यान रख रहा है।

आपको बता दें कोरोना के चलते मुझसे शादी करोगे की शूटिंग जल्दी-जल्दी पूरी की गई। शहनाज का शूटिंग के बाद घर जाने का प्लान था मगर फ्लाइट नहीं पकड़ पाई। जिसकी वजह से अब वह भाई शहबाज के साथ मुंबई के एक होटल में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल का सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' रिलीज हुआ है। यह गाना फैन्स को काफी पसंद आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिडनाज की केमिस्ट्री पसंद आने के बाद शहनाज और सिद्धार्थ दो और म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।