A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला ने बचपन के दिनों को किया याद, बताया कैसे मनाते थे जन्माष्टमी

सिद्धार्थ शुक्ला ने बचपन के दिनों को किया याद, बताया कैसे मनाते थे जन्माष्टमी

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह जन्माष्टमी कैसे मनाते थे।

sidharth shukla- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/REALSIDHARTHSHUKLA सिद्धार्थ शुक्ला

'बिग बॉस 13' के विजेता और टेलीविजन स्टार सिद्धार्थ शुक्ला जन्माष्टमी के अवसर पर अपने बचपन की यादों में चले गए हैं। उन्होंने बचपन की यादों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि उन्हें आज का दौर बच्चों के लिए बुरा क्यों लगता है।

सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, "बचपन में मैं जन्माष्टमी के लिए पहले से तैयारी करता था, क्योंकि अगले दिन मैं अपनी कॉलोनी में मटकी को तोड़ना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से हमें स्कूल से छुट्टी नहीं मिलती थी।.. लेकिन अब मुझे स्कूल के बच्चों के लिए बुरा लग रहा है जैसा कि उनका स्कूल बंद है, लेकिन वह मटकी नहीं फोड़ सकते।"

सिद्धार्थ को हाल ही में नेहा शर्मा के साथ हाल ही में नए संगीत वीडियो 'दिल को करार आया' में देखा गया था। इस संगीत को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी सभी को बहुत पसंद आई थी। दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के बाद दोनों म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में नजर आए थे। यह गाना उनके फैन्स को बहुत पसंद आया था।

(इनपुट-आईएएनएस)