1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | एक गलती पर विलेन बन गईं तेजस्वी प्रकाश, घरवालों का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 15 | एक गलती पर विलेन बन गईं तेजस्वी प्रकाश, घरवालों का फूटा गुस्सा

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 में हर गुजरते दिन के साथ हालात काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं।

Bigg Boss - India TV Hindi
Image Source : VOOT Bigg Boss 15 | एक गलती पर विलेन बन गईं तेजस्वी प्रकाश, घरवालों को फूटा है गुस्सा

'बिग बॉस 15' के घर में आज का दिन भी रोमांस और साथ-साथ चल रहे झगड़ों से भरा रहा है। हर बीतते एपिसोड के साथ कोई न कोई कंटेस्टेंट दूसरों का निशाना बनता रहता है, और इस बार लोगों की टारगेट तेजस्वी प्रकाश हैं! क्योंकि उनके व्यवहार ने घर में सभी को नाराज कर दिया है। घर वाले तेजस्वी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि वह अपनी किचन की ड्यूटी को अच्छी तरह से निभा नहीं कर रही हैं।

घर में सभी को सौंपे गए कामों को पूरा करना होता है लेकिन तेजस्वी खाना बनाने के अपने काम को पूरा करने में नाकाम रहीं। जिसके बाद सभी नाराज हो गए हैं। मगर तेजस्वी भी अपनी बारी पर लोगों को जवाब देने से नहीं कतराईं। जैसे ही प्रतीक उन पर निशाना साधने की कोशिश की तभी तेजस्वी जवाब देते हुए कहा, "पहले खुद की ड्यूटी अच्छी तरह से निभाते हैं और फिर दूसरों पर उंगली उठाते हैं।" 

तेजस्वी बताती हैं कि वह अपना काम ठीक से इसलिए नहीं कर सकीं क्योंकि घर के अन्य सदस्यों ने सब्जियां काटने का अपना काम पूरा नहीं किया।

वहीं आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ एक मजेदार तकिए से लड़ाई भी करते हुए दिखाई देते हैं। वे एक-दूसरे पर तकिए को फेंकते, एक-दूसरे को तकिए से पीटते नजर आए। इस बीच अफसाना, राजीव पर भी बैठ जाती हैं, और वह मदद के लिए चिल्लाते नजर आते हैं।