1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने किया डांस, टिकटॉक पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने किया डांस, टिकटॉक पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल लोगों को खूब पसंद आईं, सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई।

shehnaaz gill latest dance video- India TV Hindi
शहनाज गिल

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक खूब यूज कर रही हैं।  हाल ही में शहनाज ने टिकटॉक पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। टिकटॉक पर ये वीडियो एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में शहनाज गिल वीरे दी वेडिंग फिल्म के गाने 'तारीफां' पर डांस करती दिख रही हैं।

गीत के पहले कुछ सेकंड में, शहनाज गिल अपना अभियन कौशल भी दिखाती हैं। देखिए वीडियो-

हाल ही में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना 'भुला दूंगा" रिलीज हुआ था। लोगों को बिग बॉस के घर में सिड और नाज की केमिस्ट्री खूब पसंद थी। गाने में दोनों को साथ देखकर फैन्स खूब खुश हुए। गाना सुपरहिट हो गया। हाल ही में शहनाज ने इस गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया था। जिसमें आप सिद्धार्थ और शहनाज को रोमांस करते देख सकते हैं।

शहनाज गिल को बिग बॉस से काफी फेम मिला इसके बाद वो कलर्स के ही शो मुझसे शादी करोगी में भी नजर आईं। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से बीच में ही शो को बंद करना पड़ा।