1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: शो में 'तूफानी' करने आ रही हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट निया शर्मा, जानें कब होगी एंट्री

Bigg Boss OTT: शो में 'तूफानी' करने आ रही हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट निया शर्मा, जानें कब होगी एंट्री

'जमाई राजा' एक्ट्रेस 1 सितंबर (बुधवार) को बिग बॉस के घर के अंदर अपनी एंट्री लेने वाली हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट साझा किया।

Bigg Boss OTT- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NIA SHARMA  Bigg Boss OTT: शो में 'तूफानी' करने आ रही हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट निया शर्मा, जानें कब होगी एंट्री

निर्माता करण जौहर की तरफ से होस्ट किया जाने वाला शो 'बिग बॉस ओटीटी' इन दिनों सुर्खियों में है। शो में बीते रविवार को कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, साथ ही यह ऐलान किया गया था कि आने वाले हफ्ते में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी, जिसके तहत एक और सेलिब्रिटी घर के सदस्यों में शामिल होगी। इस ऐलान के बाद लोग कयास लगाने लगे थे कि लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा शो में एंट्री करेंगी, जिसकी अब पुष्टि हो गई है।

'जमाई राजा' एक्ट्रेस 1 सितंबर (बुधवार) को बिग बॉस के घर के अंदर अपनी एंट्री लेने वाली हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'चलो कुछ तुफानी करते हैं... 1 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी में...।' 

निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन सहित कई फिक्शन शो में अभिनय किया है। इससे पहले भी शो के निर्माताओं ने अभिनेत्री से पिछले सीज़न में एंट्री लेने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वास्तव में, यह बताया गया था कि वह रियलिटी शो के 14 वें सीज़न में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने इसे मना कर दिया।

निया के शो में हिस्सा लेने की पुष्टि के बाद, उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। जिसकी बदौलत #NiaSharma अप ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन्स

राजकुमार राव से पहले इस एक्टर को ऑफर की गई थी 'स्त्री', फिर अभिनेता के लिए कैसे बनी बात? जानें

छह हफ्ते तक चलने वाले इस का यह चौथा हफ्ता है। इस सीजन की थीम 'स्टे कनेक्टेड' है। शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शमिता शेट्टी, राकेश बापट, मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह, नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, मुस्कान जट्टाना और दिव्या अग्रवाल शामिल हैं। छह हफ्ते बाद इस शो को टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा, जिसे सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।