A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: 'कनेक्शन' वाले इस शो में क्या सनी लियोनी लेंगी पति डेनियल वेबर के साथ हिस्सा?

Bigg Boss OTT: 'कनेक्शन' वाले इस शो में क्या सनी लियोनी लेंगी पति डेनियल वेबर के साथ हिस्सा?

'बिग बॉस सीजन 5' में अपनी मौजूदगी दर्ज करने के बाद सनी लियोनी डायरेक्टर महेश भट्ट की नजरों में आईं, शो के दौरान ही उन्हें पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में काम करने का ऑफर मिला।

Sunny Leone - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE Bigg Boss OTT: कनेक्शन वाले इस शो में क्या सनी लियोनी लेंगी पति डेनियल वेबर के साथ शो में हिस्सा?

सनी लियोनी जिन्होंने 'बिग बॉस सीजन 5' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और लोगों के बीच में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। अब एक बार फिर सनी लियोनी 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में एंट्री लेने वाली हैं। अभिनेत्री इस बार 'रविवार का वार' एपिसोड में शिरकत करेंगी। लियोनी ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया।

'बिग बॉस सीजन 5' में अपनी मौजूदगी दर्ज करने के बाद सनी लियोनी डायरेक्टर महेश भट्ट की नजरों में आईं, शो के दौरान ही उन्हें पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में काम करने का ऑफर मिला। इसके बाद सनी लियोनी को एकता कपूर की क्रॉसओवर हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में अभिनय करने का प्रस्ताव मिला। इस तरह कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' उनके जिंदगी में एक निर्णायक मील का पत्थर साबित हुआ।

उन्होंने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें वह घर में कनेक्शन के बारे में उत्साह से बात करती हैं। सनी ने वीडियो में कहा: "मैं 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए क्रेजी हो रही हूं। आप इसे कितना भी देखें, यह काफी नहीं होता। यह सीजन सभी कनेक्शनों का है। इसलिए, जहां कनेक्शन हैं, वहां मैं! मैं इस वीकेंड अपने अंदाज में खूब मस्ती करने आ रही हूं।"

जल्द ही, सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगीं कि लियोनी, जो शनिवार को गुरुग्राम में परफ्यूम लॉन्च करने आई थीं, उनके साथ उनके पति और बिजनेस मैनेजर डेनियल वेबर भी शो में शिरकत करेंगे।

दूसरा बड़ा रहस्य जो लियोनी ने सुलझाया नहीं है वह यह है कि क्या वह 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में एक प्रतियोगी, चैलेंजर या गाइड के रूप में आ रही हैं। इस सवाल का जवाब रविवार को ही दिया जाएगा।