A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना हुईं डिप्रेशन का शिकार, वीडियो कॉल के जरिए काउंसलर से ले रही हैं मदद

लॉकडाउन में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना हुईं डिप्रेशन का शिकार, वीडियो कॉल के जरिए काउंसलर से ले रही हैं मदद

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। वह इससे बाहर आने के लिए हेल्दी तरीके अपना रही हैं।

chahatt khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM चाहत खन्ना

टेलिविजन एक्ट्रेस चाहत खन्ना डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। इसके चलते वह सोशल मीडिया से दूर रहना चाहती हैं। चाहत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में बात की और कहा वह इससे हेल्दी तरीके से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही बताया वीडियो कॉल के जरिए वह अपने काउंसर से संपर्क में हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में चाहत ने कहा- अगर मुझे डिप्रेशन के बारे में पता होता तो बहुत आसान हो जाता, मेरे और मेरे काउंसलर के लिए के लिए इसे पहचानना। हमे नहीं पता यह कहा से आता है और कहां गायब हो जाता है। मुझे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है।

उन्होंने आगे कहा- मैं इससे लड़ रही हूं और हेल्दी तरीके से बाहर आने की कोशिश कर रही हूं जो कि बहुत चैलेंजिंग है। मैं इस फेक दुनिया से दूर रहना चाहती हूं और अपनी जिंदगी में कुछ वास्तविक करना चाहती हूं।  मुझे लगा यह लोगों और सोशल मीडिया से दूर होने का समय है।मैं अपे काउंसलर से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हूं।

बीते सप्ताह चाहत को सिंगल मदर होने की वजह से ट्रोल किया गया था जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट को हटाने से पहले एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो चाहत खन्ना हाल ही में मीका सिंह के साथ क्वारेंटाइन लव गाने में नजर आईं थी। इस गाने को मीका सिंह के घर शूट किया गया था।

पर्सनल फ्रंट की बात करें तो चाहत खन्ना की दो बार शादी हुई है। पहली 2006 में भारत नरसिंहानी से हुई थी। यह शादी एक साल ही टिक पाई। उसके बाद फरहान मिर्जा से 2013 में शादी की। जिसके बाद वह 2018 में उनसे अलग हो गईं। चाहत की दो जुड़वा बेटियां जौहर मिर्जा और अमायरा मिर्जा हैं।