A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडियन राजीव निगम के जन्मदिन पर उनके बेटे देवराज का निधन

कॉमेडियन राजीव निगम के जन्मदिन पर उनके बेटे देवराज का निधन

राजीव ने लिखा, "क्या बर्थडे सरप्राइज..मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे केक काटे..पगला ऐसे गिफ्ट कोई देता है।"

<p>कॉमेडियन राजीव निगम...- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK कॉमेडियन राजीव निगम के जन्मदिन पर उनके बेटे देवराज का निधन

मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन और टेलीविजन अभिनेता राजीव निगम ने अपने बेटे देवराज के निधन की दुखद खबर शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। राजीव ने लिखा, "क्या बर्थडे सरप्राइज..मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे केक काटे..पगला ऐसे गिफ्ट कोई देता है।  जिसे रोज़ कंधे पे खिलाता था.. उसे आज कंधे पे उठाना पड़ा..."

पोस्ट के साथ निगम ने अपने बेटे की तस्वीर भी शेयर की।

निगम 'लाफ्टर चैलेंज 2', 'कॉमेडी सर्कस' और 'हर शाख पे उल्लू बैठा है' जैसे शो में दिखाई दिए हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)