A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना संक्रमित रुबीना दिलैक ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया ये बयान

कोरोना संक्रमित रुबीना दिलैक ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया ये बयान

रुबीना दिलैक की तरफ से शेयर किए गए नए वीडियो में अभिनेत्री ने अपने हेल्थ के बारे में अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैंने 70 प्रतिशत की रिकवर कर लियाहै। 

Rubina- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIK कोरोना संक्रमित रुबीना दिलैक ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया ये बयान

रुबीना दिलैक की तरफ से शेयर किए गए नए वीडियो में अभिनेत्री ने अपने हेल्थ के बारे में अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैंने 70 प्रतिशत की रिकवर कर लियाहै। मैं अपने सामान्य स्थिति की ओर लौट रही हूं।" 

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "आपकी प्रेयर्स के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सब लोगं के मैसेज मिल रहे थे। आप सब लोगें न मुझे सोशल मीडिया पर जो प्यार दिखाया है, वो सब मैंने देखा है।'' 

अभिनेत्री ने आगे कहा, "इसका मतलब मेरे लिए दुनिया की सहबे बड़ी खुशी है। मैं ठीक हो रही हूं और यह सब आपकी प्रेयर्स के कारण है।" रुबीना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले इस प्यार के बिना उनकी रिकवरी संभव नहीं होती। 

कोराना संक्रमित होने के बाद रुबीना ने अपने पोस्ट में कहा था कि उन्होंने 17 दिनों के लिए घर पर क्वारंटीन कर लिया है और अपने संपर्क में आने वालों से खुद का परीक्षण करवाने का आग्रह किया है। अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि वह "एक महीने के बाद प्लाज्मा दान करने के लिए योग्य हो जाएगी।"  


उन्होंने लिखा: "मैं हमेशा सिल्वर लाइनिंग की तलाश में रहती हूं। मैं अब एक महीने के बाद प्लाज्मा दान करने के लिए योग्य हो जाऊंगी। टेस्ट में पॉजिटिव और 17 दिनों के लिए घर पर आइसोलेस हूं।" एक्ट्रेस ने कहा- "जो भी मेरे साथ पिछले 5/7 दिनों से संपर्क में है, कृपया अपने आप को जांच लें।"