A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. डांस प्लस 5 के विनर बनें रूपेश, ट्राफी के साथ जीते 15 लाख रुपए

डांस प्लस 5 के विनर बनें रूपेश, ट्राफी के साथ जीते 15 लाख रुपए

डांस प्लस 5 का वीती रात फिनाले हुआ था। जिसमें 3 कंटेस्टेंट को टक्कर देते हुए रूपेश इस सीजन के विनर बन चुके हैं।

Dance plus 5 winner rupesh- India TV Hindi
Dance plus 5 winner rupesh

फेमस रियलिटी शो डांस प्लस सीजन 5 के फिनाले में  धर्मेंश की टीम के रूपेश विनर बने है। उन्होंने 3 कंटेस्टेंट को हराकर इस ट्राफी पर कब्जा किया हैय़ इस रेस में जनम ड्रांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश शामिल है। वहीं जनम ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहा है। विनर का नाम की घोषणा सुपरजज रेमो डिसूजा ने की। 

डांस प्लस सीजन 5 की शानदार ट्राफी के साथ रूपेश को 15 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए गए। रूपेश ने ट्राफी अपनी मां को समर्पित की। इस दौरान मां और उनके भाई भावुक हो गए। रूपेश के मेंटर धर्मेंश येलांदे से रूपेश की तस्वीर शेयर करके खुशी जाहिर की। 

डांस प्लस सीजन 5 जीतने के बाद रूपेश से मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने शो को लेकर कई बातें की।

डांस प्लस के फिनाले में कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। जहां एक ओर टाइगर श्रॉफ और श्रृद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। वहीं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी नजर आएं।