A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. माधुरी दीक्षित संग 'डांस दीवाने' को जज करेंगे धर्मेश

माधुरी दीक्षित संग 'डांस दीवाने' को जज करेंगे धर्मेश

बॉलीवुड डांस दिवा माधुरी दीक्षित नेने के साथ पैनल साझा करने के लिए रोमांचित हैं। धर्मेश शो के जजों के पैनल में माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया के साथ दिखाई देंगे।

madhuri dixit, dance diwane, dharmesh- India TV Hindi
Image Source : INSTA- MADHURI DIXIT, DHARMESH माधुरी दीक्षित संग 'डांस दीवाने' को जज करेंगे धर्मेश

मुंबई: कोरियोग्राफर धर्मेश रियलिटी शो डांस दीवाने के तीसरे सीजन में जज के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह बॉलीवुड डांस दिवा माधुरी दीक्षित नेने के साथ पैनल साझा करने के लिए रोमांचित हैं। धर्मेश शो के जजों के पैनल में माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया के साथ दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, "डांस दीवाने एक ऐसा शो है, जो वास्तव में डांस के जुनून के लिए जाना जाता है। सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी प्रतिभा को साबित करने के लिए यह एक अच्छा मंच है, जिसे मैं वास्तव में विश्वास करता हूं। मैं मशहूर और सदाबहार डांसर और अभिनेता माधुरी दीक्षित के साथ पैनल साझा करने के लिए रोमांचित हूं।"

फिल्म 'मारीच' में एक बार फिर साथ दिखेंगे अनीता हसनंदानी और तुषार कपूर 

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस शो में उसके साथ काम करने में धन्य महसूस करता हूं।"