A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गालिब' पोस्टर: 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की नई फिल्म की पहली झलक

'गालिब' पोस्टर: 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की नई फिल्म की पहली झलक

लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है।

 dipika chikhlia film ghalib first poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @DIPIKACHIKHLIATOPIWALA दीपिका चिखलिया ने शेयर किया नई फिल्म गालिब का पोस्टर

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपकमिंग मूवी 'गालिब' की पहली झलक भी पेश की है।

दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी फिल्म गालिब का पोस्टर रिलीज हो गया है। ये सच्ची कहानी है। आपको रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी देंगे। ये मूवी अगस्त महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हम सभी को पता है कि क्या गलत हो रहा है।" यहां दीपिका का आशय कोविड 19 से है।

इस फिल्म के अलावा दीपिका चिखलिया स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में लीड किरदार निभाने वाली हैं। दीपिका ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया था। इसमें अभिनेत्री का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है, वह विचारशील नजर आ रही हैं। पोस्टर के टैगलाइन में लिखा है, स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी।

यह पहली बार है जब सरोजिनी नायडू के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण नायिका थीं।