A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'राम' और 'सीता' को रामायण के सेट पर ऐसे निर्देश देते थे रामानंद सागर, वायरल हुई कैमरे के पीछे की फोटो

'राम' और 'सीता' को रामायण के सेट पर ऐसे निर्देश देते थे रामानंद सागर, वायरल हुई कैमरे के पीछे की फोटो

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण किया गया है।

Dipika Chikhlia - India TV Hindi
Image Source : TWITTER दीपिका चिखलिया ने रामायण के सेट की पुरानी फोटो शेयर की

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है लॉकडाउन में दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरू होना। ये शो टीआरपी लिस्ट में भी छाया हुआ है। दीपिका ने हाल ही में ट्विटर पर सेट की एक पुरानी फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कैमरे के पीछे।' इस तस्वीर में दीपिका के साथ अरुण गोविल नज़र आ रहे हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक धारावाहिक में राम का किरदार निभाया था। दोनों ध्यान से डायरेक्टर रामानंद सागर निर्देश दे रहे हैं।

इस फोटो में इन तीनों के अलावा राम के ऑनस्क्रीन भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुध्न भी बैकग्राउंड में साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

'रामायण' का लेखन से लेकर निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। इसलिए इस टीवी सीरीज को 'रामानंद रामायण' भी कहा जाता है। कुल 78 एपिसोड वाले इस धारावाहिक का देश मे पहली बार मूल प्रसारण 25 जनवरी, 1987 से लेकर 31 जुलाई, 1988 तक हुआ था। इस दौरान हर रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे यह धारावाहिक टीवी पर आता था।