A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' की द्रौपदी रूपा गांगुली का खुलासा- उनके साथ भी हुई थी मॉब लिंचिंग, 17-18 लोगों ने पटककर पीटा था

'महाभारत' की द्रौपदी रूपा गांगुली का खुलासा- उनके साथ भी हुई थी मॉब लिंचिंग, 17-18 लोगों ने पटककर पीटा था

महाभारत सीरियल में रूपा गांगुली ने द्रौपदी की भूमिका निभाई है। रूपा गांगुली ने इस घटना की तुलना द्रौपदी के चीरहरण से भी की है।

'महाभारत, द्रौपदी,  रूपा गांगुली- India TV Hindi
'महाभारत' की द्रौपदी- रूपा गांगुली

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की दुखद घटना सामने आई है, इस घटना की बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने कड़ी निंदा की है। इस मामले में अब टीवी की द्रौपदी का रोल निभाने वाली रूपा गांगुली (Rupa Ganguly) का बयान सामने आया है। रूप ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है। रूपा गांगुली ने बताया कि किस तरह एक बार वो भी भीड़ का शिकार हो गई थीं।

रूपा गांगुली ने ट्वीट करके बताया कि एक बार उन्हें करीब 17-18 लोगों ने गाड़ी से उतारकर पीटा और गाड़ी भी तोड़ दी। रूपा ने ट्वीट में लिखा है 'मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है... 22मई 2016 डायमंड हार्बर की एक घटना 17-18 लोग, पुलिस को साथ लेकर... मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते पर पटक पटक कर मारा था, गाड़ी भी तोड़ दी थी... दो ब्रेन हैम्रेज झेलने पड़े। बस, मैं मरी नहीं थी, रैली ड्राइवर हूं, निकल कर आ गई... पालघर के बारे में बहुत दुख हो रहा है।'

रूपा ने साथ में महाभारत के द्रौपदी चीर-हरण का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-  'हे कृष्ण, हे कृष्ण, हे कृष्ण।'

इसी महाभारत सीरियल में रूपा गांगुली ने द्रौपदी की भूमिका निभाई है। दरअसल, रूपा गांगुली इस घटना को द्रौपदी की घटना से भी जोड़ रही हैं। खैर उस वक्त तो कृष्ण जी ने बचा लिया था लेकिन पालघर में गुरुवार रात को रात एक गाड़ी में जा रहे तीन लोगों को रोका और फिर चोरी के शक में उन्हें इतना मारा गया कि उनकी मौत हो गई।

इस वक्त लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन ने अपने कई पुराने सीरियल्स को दोबारा टेलीकास्ट करने का फैसला किया है, महाभारत भी उसमें से एक है। महाभारत डीडी भारती पर प्रसारित किया जाता है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Video