1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' के पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस दोस्तों की शादी में हुए शरीक, फोटोज हुईं वायरल

'कसौटी जिंदगी की 2' के पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस दोस्तों की शादी में हुए शरीक, फोटोज हुईं वायरल

'कसौटी जिंदगी की 2' में सोन्या अयोध्या ने मिस्टर बजाज की मौसी की गोद ली हुई बेटी का किरदार निभाया था।

erica fernandes parth samthaan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'कसौटी जिंदगी की 2' की एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान

मुंबई: टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' की एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष सिमोर संग जयपुर में सात फेरे लिए हैं। उनकी इस भव्य शादी में शो में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका फर्नांडिस और ऑनस्क्रीन अनुराग बासु की मां मोहिनी यानि शुभावी चौकसे समेत कई सितारें शामिल हुए। 

एरिका ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो हल्के ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

'गुड न्यूज' के प्रमोशन में बिजी करीना कपूर ने कहा- मेरी और सैफ की उम्र में फासला है... लेकिन इसमें दिक्कत क्या है!

दूसरी तरफ अनुराग बासु यानि पार्थ समथान भी अपने दोस्त की शादी में शामिल हुए। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं।

सीरियल के ट्रैक की बात करें तो कोमोलिका (आमना शरीफ) ने प्रेरणा का एक्सीडेंट करा दिया है। अनुराग ने प्रेरणा को अस्पताल में एडमिट कराया तो कोमोलिका वहां भी पहुंच गई और उसके साथ-साथ पेट में पल रहे बच्चे को भी मारने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि क्या वो अपनी साजिश में कामयाब हो पाएगी!