1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अली गोनी ने एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी की खबर पर कही ये बात

अली गोनी ने एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी की खबर पर कही ये बात

एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक की प्रेग्नेंसी और शादी की खबर सुमकर ये है मोहब्बतें फेम अली गोनी ने रिएक्ट किया है।

aly goni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NATASASTANKOVIC_/ALYGONI नताशा स्टेनकोविक और अली गोनी

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने लॉकडाउन में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों ने फैन्स को ये खुशखबरी दी है। सिर्फ ये ही नहीं हार्दिक और नताशा ने एक और खुशखबरी दी है जी हां, नताशा प्रेग्नेंट है और दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। शादी के साथ नताशा के बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है। नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी ने उनकी शादी और प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुशी जाहिर की है।

नताशा ने शादी और प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। उन्होंने लिखा-हार्दिक और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।''

नताशा के इस फोटो पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा- भगवान तुम्हे आशीर्वाद दे। साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई।  यह पहली बार नहीं हुआ है अली ने नताशा की सगाई की तस्वीरों पर कमेंट करके उन्हें बधाई दी थी।

अली ने कुछ समय पहले एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मैं नताशा और हार्दिक दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मैंने दोनों को साथ में देखा है वह बहुत ही प्यारे लगते हैं।मैं बहुत खुश हूँ कि उनकी शादी हो रही है। मुझे पहले से पता था कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाकी लोगों के लिए यह सरप्राइज हो सकता है मेरे लिए नहीं लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि वह खुश है।

आपको बता दें अली और नताशा ने नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था। नताशा रैपर बादशाह के सॉन्ग डीजे वाले बाबू में भी नजर आ चुकी हैं।