मुंबई: बिग बॉस 13 की ट्रॉफी कौन अपने साथ ले जाएगा? ये जानने के लिए तो पूरा देश बेक़रार है लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेंगे और उनसे वो सवाल पूछेंगे जो पूरा देश उनके बारे में जानना चाहता है। इतना ही नहीं रजत शर्मा सवालों के कटघरे में सलमान खान को भी खड़ा करेंगे और उनसे सवाल पूछेंगे।
बिग बॉस के घर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सलमान खान कटघरे में खड़े दिख रहे हैं और रजत शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में उनसे सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस एपिसोड का प्रसारण सोमवार, 10 फरवरी रात 10 बजकर 30 मिनट में होगा
Bigg Boss 13 के सेट पर लगी 'आप की अदालत' की सभी तस्वीरें देखें
Image Source : India TVBigg boss 13 में रजत शर्मा ने लगाई 'आप की अदालत', कटघरे में सलमान खान

रजत शर्मा ने कहा- "सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है। वास्तव में, उनके इनपुट कभी-कभी घरवालों के बीच भ्रम पैदा करते हैं। इसलिए, मैंने सोचा कि क्यों न पहले उनसे सवाल किया जाए और फिर प्रतियोगियों से पूछा जाए।'
इसके बाद मंगलवार को रजत शर्मा की 'आप की अदालत' बिग बॉस के घर में लगेगी और फाइनलिस्ट- सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, आरती सिंह, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा, तीखे सवालों का जवाब देंगे।
रजत शर्मा से जब बिग बॉस के अंदर जाने के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- "घर के अंदर नियमों को तोड़ा जा रहा है। घरवाले लगातार लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं और पूरा देश इसे देख रहा है। सोशल मीडिया में लोग बंट रहे हैं, ऐसे में मुझे लगा कि यह समय है जब मुझे घर के अंदर जाना चाहिए और घरवालों से पूछना चाहिए कि वह दबाव में क्यों आते हैं?''
बिग बॉस 13 को अच्छी टीआरपी मिल रही है और इसे बिग बॉस का सबसे इंट्रेस्टिंग सीजन कहा जा रहा है। यह दसवां सीजन है, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। रजत शर्मा हमेशा बिग बॉस के फैन रहे हैं और इस सीजन के सारे एपिसोड वह फॉलो कर रहे हैं।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें