A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के घर आया नया सदस्य, पत्नी हितिशा ने दिया बेटे को जन्म

टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के घर आया नया सदस्य, पत्नी हितिशा ने दिया बेटे को जन्म

टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा पिता बन गए हैं। पत्नी हितिशा ने बेंगलुरु में बेटे को जन्म दिया है।

gaurav chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MRGRAVITAS गौरव चोपड़ा बने पिता

टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हिताशा ने बेटे को जन्म दिया है। हितिशा ने बेटे को बेंगलुरु के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बेटे को जन्म दिया है। गौरव ने कोरोना काल में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। 10 दिन के अंदर ही दोनों गौरव को छोड़कर इस दुनिया से चले गए। गौरव के माता-पिता के निधन के बाद से परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा था। अब गौरव की जिंदगी में खुशियां आई हैं।

गौरव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते बेटे के जन्म की जानकारी दी। एक्टर ने बेबी बॉय के बारे में बताते हुए लिखा- 19 अगस्त 2020, 29 अगस्त 2020 और 14 सितंबर 2020 तीन तिथियों में ज्ञानोदय। । जीवन का अर्थ, समय की इस छोटी सी अवधि में समझाया गया है। एक रोलर कोस्टर की सवारी, एक साइकिल, कभी समाप्त नहीं, एक भावनात्मक और शारीरिक टेस्ट। और फिर दिव्य हस्तक्षेप और आज एक भरपूर आशीर्वाद। सुबह और दोपहर के बीच, दरवाजे पर दो तख्तों के बीच .. सब कुछ बदल गया। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया..यह मेरी ताकत रही है।

बेटे के जन्म दे बारे में बात करते हुए गौरव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, बीते कुछ महीने मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। हालांकि पिता बनना ईश्वर से ईश्वरीय हस्तक्षेप की तरह लगता है। 'बस जब आपने अपने माता-पिता दोनों को गुजरते हुए देखा है, और एक गमगीन यात्रा से गुजरे हैं, तो अपने घर में एक और जीवन देखने के लिए, आप बहुत धन्य महसूस करते हैं।

गौरव ने बताया बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। मैं भगवान को इस आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कह सकता हूं।

आपको बता दें गौरव हितिशा फरवरी 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में गौरव के कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।