A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Gold Awards 2019: कोमोलिका और मि. बजाज को मिला नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड, पढ़ें पूरी विनर्स लिस्ट

Gold Awards 2019: कोमोलिका और मि. बजाज को मिला नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड, पढ़ें पूरी विनर्स लिस्ट

Gold Awards 2019: इस साल 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल की झोली में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स गए हैं। इस शो के कई एक्टर्स को अवॉर्ड्स मिले हैं।

Gold Awards 2019- India TV Hindi
Gold Awards 2019

Gold Awards 2019: मुंबई में 12वां गोल्ड अवॉर्ड 2019 आयोजित हुआ, जिसमें सनी लियोनी, हिना खान, एरिका फर्नांडिस, करण सिंह ग्रोवर, अर्जुन बिजलानी, शिवांगी जोशी और श्रद्धा आर्या समेत कई एक्टर्स को अवॉर्ड दिए गए।

एक्ट्रेस सनी लियोनी को आइकॉन ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान को 'टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', 'मोस्ट फिट एक्टर' और 'बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल' का अवॉर्ड मिला। 

पिंक कलर के गाउन में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

'संजीवनी' एक्ट्रेस सुरभि चंदना और 'कसौटी जिंदगी की 2' की एरिका फर्नांडिस को मोस्ट स्टाइलिश दीवा का अवॉर्ड दिया गया। 

टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को सम्मानित किया गया। ये शो 10 साल से भी ज्यादा समय से टेलिकास्ट हो रहा है।

'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे करण सिंह ग्रोवर को 'बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल' के लिए पॉपुलर (मेल) का अवॉर्ड मिला।

रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' में एंकर के रूप में अर्जुन बिजलानी को बेस्ट एंकर का अवॉर्ड मिला। 

मृणाल ठाकुर और अविका गौर को 'राइजिंग स्टार टीवी टू फिल्म' के लिए सम्मानित किया गया। 

इन एक्टर्स को मिला अवॉर्ड:

बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स): पर्ल वी पुरी

बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स): एरिका फर्नांडिस

बेस्ट एक्टर मेल (पॉपुलर): मोहसिन खान और धीरज धूपर

बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल (पॉपुलर): श्रद्धा आर्या और शिवांगी जोशी

बेस्ट कपल: रिया शर्मा और शाहीर शेख

बेस्ट टीवी शो फिक्शन: कुंडली भाग्य और ये रिश्या क्या कहलाता है

बेस्ट टीवी शो (कॉमेडी): द कपिल शर्मा शो 

गोल्ड अवॉर्ड को नकुल मेहता और बरखा सेन गुप्ता के साथ परितोष त्रिपाठी ने होस्ट किया। वहीं, कई सितारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी।