Happy Birthday Dilip Joshi: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah टीवी का मशहूर और सबसे पुराना कॉमेडी शो है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी 13 सालों से चल रहा है और लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकार लोगों को पसंद हैं खासकर जेठालाल। गोकुलधाम में रहने वाले जेठालाल का रोल निभाते हैं दिलीप जोशी। आज दिलीप जोशी का जन्मदिन है। दिलीप जोशी आज 53 साल के हो गए हैं। 26 मई, 1968 को गुजरात के पोरबंदर में दिलीप जोशी का जन्म हुआ था। ‘जेठालाल' के रोल में दिलीप जोशी को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
सलमान खान डेब्यू फिल्म से हुआ था जेठालाल का भी डेब्यू:
आप शायद ना जानते हों मगर सलमान खान की डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया' से दिलीप जोशी ने भी एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। 1989 में आई सूरज बडजात्या की इस फिल्म में दिलीप जोशी ने सलमान खान के नौकर ‘रामू' का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस भाग्यश्री का भी डेब्यू हुआ था। फिल्म में सलमान खान के साथ ही एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी डेब्यू किया था। फिल्म में दिलीप जोशी के कॉमिक अंदाज को खूब पसंद किया गया था, जिसके बाद दिलीप जोशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दिलीप जोशी ने सलमान खान की फिल्म‘मैंने प्यार किया' के अलावा 'हम आपके हैं कौन' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं। इस फिल्म में दिलीप जोशी ने माधुरी दीक्षित के भाई भोलाप्रसाद के रोल में थे। दिलीप जोशी ने शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में भी नजर आए थे, इसके अलावा वो 'हमराज' फिल्म में भी नजर आए थे।
गुजराती इंडस्ट्री में भी रहे हिट:
दिलीप जोशी ने हिंदी फिल्मों के अलावा गुजराती इंडस्ट्री में भी काम किया है और काफी नाम भी कमाया। लेकिन सबसे ज्यादा प्यार और पॉपुलैरिटी उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के जेठालाल के रोल में। सबसे सफल शो में से एक की कल्पना अब दिलीप जोशी (जेठालाल) के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती। शायद यही वजह है कि वह शो की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते हैं और इस अभिनेता के पास कितनी महंगी चीजें हैं, यह जानकर कोई हैरानी नहीं होगी।
Image Source : INSTAGRAM- Dilip JoshiHappy Birthday Dilip Joshi
सबसे पहले, आपको बता दें कि दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल के पास एक शानदार कार संग्रह है जिसकी कीमत लाखों में है! उनकी पसंदीदा कारों में से एक ब्लैक Audi Q-7 है जिसकी कीमत कथित तौर पर 80 लाख रुपये है। इसके बाद उनके पास एक आरामदायक टोयोटा इनोवा भी है जिसकी कीमत 14 लाख रुपये है।
इसके अलावा मुंबई में दिलीप का घर सादा लेकिन खूबसूरत है। उनके घर में प्रवेश करते ही एक झूला, गणपति की मूर्ति आपका स्वागत करेगी।