A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: टास्क सही तरीके से ना करने की वजह से घरवालों को पड़ी बिग बॉस से फटकार

Bigg Boss 13: टास्क सही तरीके से ना करने की वजह से घरवालों को पड़ी बिग बॉस से फटकार

बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा था। इस टास्क को सही तरीके ने ना करने की वजह से घरवालों को पड़ी फटकार।

Bigg boss 13- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Bigg boss 13

बिग बॉस के घर में इस समय टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा था। जिसके लिए घरवाले दो टीमों में बटे थे। दोनों टीमें एक-दूसरे को जीतने नहीं देना चाहती हैं। जिसकी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा दोनों टीमों के द्वारा बने सॉफ्ट टॉय को रिजेक्ट कर रहे हैं।  जिसकी वजह से बिग बॉस से इस टास्क को रद्द कर दिया।

टॉय टास्क को घर की नई क्वीन और एक लड़की को टिकट टू फिनाले की टिकट के लिए रखा गया था। मगर इसे सही तरीके से ना करने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया और बिग बॉस से घरवालों को खूब फटकार लगाई। 

बिग बॉस ने इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ की क्योंकि उन्होंने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने और सही तरीके से टास्क करने के लिए कहा था। मगर ऐसा हो नहीं पाया। वहीं सिद्धार्थ डे की निंदा की।