A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 12: इस बार 12 घंटों तक चलेगा शो का फिनाले, ये तैयारियां होंगी खास

Indian Idol 12: इस बार 12 घंटों तक चलेगा शो का फिनाले, ये तैयारियां होंगी खास

शो के फिनाले को 12 घंटे तक टेलीकास्ट किया जाएगा और इसके साथ ही फिनाले एपिसोड में 40 से भी ज्यादा होने वाले हैं।

Indian Idol- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PAWANDEEPRAJAN Indian Idol 12:  इस बार 12 घंटों तक चलेगा शो का फिनाले, ये खास होगी तैयारियां

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल के फिनाले को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। शो के बारे में ऐसा बताया जा रहा है इंडियन आइडल 12 का फिनाले 15 अगस्त होने वाला है, जहां इस बार इसे 12 घंटों के मैराथन शो की तरह टेलीकास्ट किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शो कंटेस्टेंट्स पत्रकारों से मुखातिब हुए थे, जहां इस बार के फिलाने को लेकर लंबी बातचीत हुई। इस बात पर चर्चा की गई कि शो के फिनाले को 12 घंटे तक टेलीकास्ट किया जाएगा और इसके साथ ही फिनाले एपिसोड में 40 से भी ज्यादा होने वाले हैं।
 
फिनाले को शानदार बनाने के लिए आदित्य नारायण के साथ-साथ अभिनेता जय भानूशाली भी इस बार शो को होस्ट करने वाले हैं। 

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट फिनाले में सेना के जवानों की दरियादिली को सलामी देते नजर आएंगे। इतना ही नहीं शो के जजों हिमेश रेशमिया और सोनी कक्कड़ ने भी इस फिनाले के लिए खास तैयारी की है। 15 अगस्त की रात 12:00 शो के फिनाले की शुरुआत होगी। 

इस बार इंडियन आयल के फिनाले को सबसे नयाब बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है इस बार 12 घंटों तक टेलीकास्ट किए जाने वाली इंडियन आइडल 12 के फिनाले के 12 रंग नजर आने वाले हैं। 

सीजन के फिनाले को लेकर शो के कंटेस्टेंट के साथ साथ दर्शकों में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है।