1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ को कंटेस्टेंट ने किया किस, देखें वीडियो

इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ को कंटेस्टेंट ने किया किस, देखें वीडियो

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल शुरू हो चुका है। शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट नेहा को गाल पर किस करेगा। इसके बाद अनु मलिक का कुछ ऐसा था रिएक्शन।

Neha kakkar in indian idol- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Neha kakkar in indian idol

सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी देशभर से लोग अपने सिंगिग का हुनर दिखाने के लिए आए हैं। बीते हफ्ते लोगों को यह शो काफी पसंद आया। मगर इस हफ्ते शो में कुछ ऐसा होगा जो सभी को चौंका देगा। शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट नेहा कक्कड़ को किस करेगा।

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कई कंटेस्टेंट के बारे में दिखाया गया है। शो में एक कंटेस्टेंट नेहा कक्कड़ के लिए बहुत सारे गिफ्ट लेकर आता है और उन्हें स्टेज पर देता है। गिफ्ट लेने के बाद नेहा उस कंटेस्टेंट को हग करती है और तभी वह कंटेस्टेंट नेहा को गाल पर किस कर लेता है। जिसके बाद नेहा वहां से चली जाती हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में फिर टली दयाबेन की एंट्री, पति मयूर पांड्या ने बताया सच

वीडियो में इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ जज अनु मलिक और विशाल ददलानी हैरान रह जाते हैं। अब इसके आगे क्या होगा इसके लिए तो एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा।

The Kapil Sharma Show के एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा लेते हैं 1 करोड़!

वीडियो में कई कंटेस्टेंट गाना गाते नजर आ रहे हैं। इन कंटेस्टेंट की तीनो जज बहुत तारीफ करते हैं। साथ ही कई कंटेस्टेंट अपनी जर्नी के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।