A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जेगिफर विंगेट का सोशल मीडिया डिटॉक्स हुआ खत्म, एक महीने बाद शेयर की तस्वीर

जेगिफर विंगेट का सोशल मीडिया डिटॉक्स हुआ खत्म, एक महीने बाद शेयर की तस्वीर

जेनिफर विंगेट ने अपना सोशल मीडिया डिटॉक्स खत्म कर दिया है। एक महीने बाद जेनिफर ने सोशल मीडिया पर वापसी की है।

jennifer winget- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JENNIFERWINGET1 जेनिफर विंगेट

लगभग एक महीने तक के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर वापसी की हैं। 

अपनी इस वापसी का ऐलान करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "सभी की मांग को देखते हुए वापस आ रही हूं। मिसिंग इन एक्शन नहीं बल्कि रेस्टिंग इन एक्शन..और भी काफी कुछ। थोड़ी-बहुत सोशल मीडिया डिटॉक्स से किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचता है! है ना?"

जेनिफर ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की हैं, जिसमें वह कैमरे की ओर पोज देते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें ब्लूट टी-शर्ट में देखा जा सकता है।