1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कबीर सिंह' फेम गीतिका मेहंद्रू 'छोटी सरदारनी' में आएंगी नजर, निभाएंगी ये किरदार

'कबीर सिंह' फेम गीतिका मेहंद्रू 'छोटी सरदारनी' में आएंगी नजर, निभाएंगी ये किरदार

फिल्म कबीर सिंह से मशहूर हुए एक्ट्रेस गीतिका मेहंद्रू टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी'  में नजर आएंगी।

kabir singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'कबीर सिंह' फेम गीतिका मेहंद्रू 'छोटी सरदारनी' में आएंगी नजर

मुंबई: फिल्म कबीर सिंह की अभिनेत्री गीतिका मेहंद्रू का कहना है कि उन्होंने 'छोटी सरदारनी' में अभिनेत्री जिनल जैन की जगह ली है। जिनल शो में गिन्नी नाम की एक चुलबुली लड़की का किरदार निभा रही थीं। गीतिका ने कहा, "मैंने शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। छह दिन हो चुके हैं। चूंकि मैं एक हार्डकोर पंजाबी हूं इसलिए मुझे सेट का माहौल काफी पसंद आ रहा है, यहां लोग पंजाबी में ही बातें करते हैं, जिससे यहां का माहौल काफी दोस्ताना लगता है।"

वह आगे कहती हैं, "मैं उम्मीद करती हूं कि लोग गिन्नी के किरदार में मुझे उसी तरह से स्वीकार करेंगे जिस तरह से उन्होंने गिन्नी को किया था।"

शो में निमृत कौर अहलूवालिया भी हैं। यह शो एक सशक्त महिला के बारे में है जो जिंदगी को अपनी शर्तो पर जीती है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)