A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. समुद्र के किनारे बैठकर हॉलिडे एन्जॉय करते दिखे कपिल शर्मा, देखें ये लेटेस्ट पोस्ट

समुद्र के किनारे बैठकर हॉलिडे एन्जॉय करते दिखे कपिल शर्मा, देखें ये लेटेस्ट पोस्ट

कपिल शर्मा जल्द ही अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया है।

kapil sharma- India TV Hindi
वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं। वो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने के बाद जल्द ही म्यूजिक के साथ कुछ खास लेकर आ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच इन दिनों वो हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं।

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बीच के किनारे कुर्सी पर आराम से बैठकर प्रकृति को निहार रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में खूब सारे वेकेशन वाले इमोजी बनाए हैं।

कॉमेडी के बाद कपिल शर्मा ने अपनाया ये करियर, शेयर किया वीडियो

इससे पहले कपिल ने एक फोटो शेयर कर फैंस को बताया था कि वो जल्द ही कुछ नया लाने वाले हैं। उन्हें तस्वीर में एक स्टेज पर माइक पकड़े बैठे देखा जा सकता है। बता दें कि कपिल को सिंगिंग का भी शौक है। वो अपने शो में कई बार गाते दिखाई दिए हैं।

कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहता है ये कॉमेडियन, वजह जानकर पेट पकड़कर हसेंगे

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपिल पिछले साल ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी गिन्नी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसका नाम अनायरा रखा गया है। कपिल अपनी बेटी की फोटो भी शेयर कर चुके हैं।