A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने पहली बार शेयर की एक साथ अपने दोनों बच्चों की तस्वीर

कपिल शर्मा ने पहली बार शेयर की एक साथ अपने दोनों बच्चों की तस्वीर

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी ने इस साल की शुरुआत में अपने दूसरे बेबी का वेलकम किया। अब कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बच्चों की तस्वीर को शेयर किया है।

कपिल शर्मा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA कपिल शर्मा ने पहली बार शेयर की एकसाथ अपने दोनों की बच्चों की तस्वीर

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी ने इस साल की शुरुआत में अपने दूसरे बेबी का वेलकम किया। अब कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बच्चों की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, “पब्लिक की पुरज़ोर माँग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ।”

कपिल शर्मा साल की शुरुआत में बेटे के पिता बने थे, कपिल ने ये गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। कपिल और गिन्नी दूसरी बार माता-पिता बने तब कॉमेडियन ने ट्वीट किया था, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।"