A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर प्राचीन चौहान गिरफ्तार, छेड़छाड़ का लगा है आरोप

TV सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर प्राचीन चौहान गिरफ्तार, छेड़छाड़ का लगा है आरोप

मुंबई पुलिस ने लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक्टर प्राचीन चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Kasauti Zindagi Kay actor Pracheen Chauhan arrested for allegedly molesting a girl- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: PRACHEENCHAUHAN टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर प्राचीन चौहान गिरफ्तार, छेड़छाड़ का लगा है आरोप 

टेलीविजन कलाकार प्राचीन चौहान को एक महिला को ‘अभद्र तरीक़े से छूने’ के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि चौहान ने एक पार्टी में शराब के नशे में उसे अभद्र तरीके से छुआ। अधिकारी ने बताया कि उपनगर मलाड के कुरार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौहान ने ‘कसौटी ज़िंदगी की’ से टेलीविजन की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी।  

एएनआई के मुताबिक प्राचीन चौहान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राचीन इन दिनों यूट्यूब पर आने वाले 'शिटी आइडियाज ट्रेंडिंग' (SIT) के कारण सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने अभिमन्यु का किरदार निभाया है। 

(PTI इनपुट के साथ)