A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शुरू होने वाला है 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन, शो का प्रोमो हुआ आउट

शुरू होने वाला है 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन, शो का प्रोमो हुआ आउट

'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसका पहला प्रोमो आउट हो चुका है, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

<p>Amitabh Bachchan</p>- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: टीवी के सबसे फेमस रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस शो के 11वें सीजन की शुरुआत अगले महीने यानी अगस्त में हो जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी KBC को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट करते नजर आएंगे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, अगस्त में आ रहा है KBC का 11वां सीजन... आइये मेरे साथ.. केबीसी 2019... #अड़ेRaho, #KaunBanegaCrorepati'

Big B के ट्वीट किए गए प्रोमो में KBC 2019 की थीम का भी पता चल रहा है। इस बार की भी थीम 'महिलाओं का सशक्तिकरण' ही है। इस वीडियो में एक लड़की अपनी फैमिली के साथ खाना खा रही होती है। अचानक उसकी मां एक लड़के की फोटो दिखाती है। इस पर लड़की कहती है कि उसे फैमिली नहीं, फैमिली बिजनेस चलाना है। इस पर घर के सभी लोग उसे शादी के लिए अलग-अलग तरीके से मनाना शुरू कर देते हैं।

जब वह लड़की 'कौन बनेगा करोड़पति' पहुंचती है और जीतने के बाद खुद का बिजनेस शुरू करती है तो जो लोग अभी तक उसका अपमान कर रहे थे, वहीं उसे सिर-आंखों पर बैठा लेते हैं। इसके बाद शो में अमिताभ बच्चन बोलते हैं कि विश्वास है तो उस पर खड़े रहे और अड़े रहो!

फिल्मों की बात करें तो इन दिनों अमिताभ बच्चन 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह 'धूम 4' और 'पृथ्वीराज चौहान' में भी नजर आ सकते हैं। 

Also Read: 

मानुषी छिल्लर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खुद ही देखें तस्वीरें 

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ स्टाइल अंदाज में हुई स्पॉट, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स 

पति निक जोनस के साथ लंदन में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

Related Video