1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: क्या फिनाले के पहले ही विनर घोषित हो गए थे अर्जुन बिजलानी? पत्नी ने किया ये पोस्ट

Khatron Ke Khiladi 11: क्या फिनाले के पहले ही विनर घोषित हो गए थे अर्जुन बिजलानी? पत्नी ने किया ये पोस्ट

अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रॉफी की तस्वीरों को शेयर किया है। इससे ये जाहिर हो जाता है कि अर्जुन बिजलानी ने शो को अपने नाम किया है।

Arjun Bijlani - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHIVANI SWAMI Khatron Ke Khiladi 11: क्या फिनाले के पहले ही विनर घोषित हो गए थे अर्जुन बिजलानी? पत्नी ने किया ये पोस्ट

रोहित शेट्टी की तरफ से होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 अपने फिनाले की तरफ है। शो के विनर का ऐलान होने वाला है। मगर ऐसा बताया जा रहा है अर्जुन बिजलानी ने शो को जीत लिया है। उधर दिव्यांका त्रिपाठी फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। उनके शो जीतने के लिए फैंस का काफी सपोर्ट सोशल मीडिया पर नजर आया। हालांकि, शो को फिनाले 25-26 सितंबर को टेलीकास्ट किया गया था। जो 21 सिंतरब को शूट किया गया था। शो के विनर का नाम फिलाने में करने के बजाए पहले ही सोशल मीडिया किया जाने लगा है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी शो के विनर के तौर पर उभरे हैं, और टीवी की सबसे चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी शो की फर्स्ट रनरअप रही हैं। फिनाले की होड़ में दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी के बीच शानदार मुकाबला हुआ, जिसे अर्जुन ने अपने नाम किया। बहरहाल, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि तभी हो पाएगी जब शो के दौरान विनर का ऐलान होगा।

मगर इन सबके बीच अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रॉफी की तस्वीरों को शेयर किया है। इससे ये जाहिर हो जाता है कि अर्जुन बिजलानी ने शो को अपने नाम किया है। 

सोशल मीडिया पर दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के फैंस का मानना है कि विनर कोई भी हो लेकिन असल विनर दिव्यंका ही हैं। तभी तो ट्विटर पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस इस बार डिजर्विंग विनर दिव्यांका को ट्रेंड कर रहे हैं।