1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. केआरके को पसंद आ गई हैं देवोलीना भट्टाचार्जी, फैन्स बोले: बेस्ट जोड़ी

केआरके को पसंद आ गई हैं देवोलीना भट्टाचार्जी, फैन्स बोले: बेस्ट जोड़ी

देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 के दिनों से केआरके की फेवरेट हैं। वह शो के टाइम से ही उनसे शादी की इच्छा जता चुके हैं।

KRK devoleena bhattacharjee- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM केआरके और देवोलीना भट्टाचार्जी

कमाल राशिद खान हमेशा सुर्खियों में बने रहने का तरीका ढूंढ लेते हैं। वह अपने कमेंट्स को लेकर ज्यादातर चर्चा में रहते हैं और ट्रोल भी होते रहते हैं। इस बार उन्होंने बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को लेकर ट्वीट किया है जिसके बाद वह चर्चा क हिस्सा बन गए हैं। केआके देवोलीना को बिग बॉस 13 के दिनों से ही पसंद करते हैं वह उनसे शादी करने की इच्छा भी जता चुके हैं।

केआरके ने ट्वीट किया- गुड मॉर्निंग बेब। घर पर तुम्हारा दिन अच्छा जाए। घर पर रहो और सुरक्षित रहो। केआरके के इस ट्वीट के बाद से फैन्स दोनों का हैशटैग #Kamleena भी बना दिया है। फैन्स दोनों को बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं और शादी करने की सलाह दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- हाय.... एक-दूसरे के लिए बने हैं। #kamleena. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह मेरी फेवरेट जोड़ी है। आप दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

यूजर ने लिखा- मैं केआरके को आशिक बनाया, आशिक बनाया, आशिक बनाया आपने गाना गाते सुन सकता हूं।