1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया आइसोलेट

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया आइसोलेट

इस पोस्ट के साथ अश्लेषा सावंत ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर है, जो हाथों पर रखा है।

Kumkum Bhagya actress Ashlesha Savant tested Covid positive- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: ASHLESHASAVANT 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया आइसोलेट 

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया है कि उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। 

अश्लेषा सावंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मैं आज कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हूं। डॉक्टर्स के प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। खुद को घर पर आइसोलेट और क्वारंटीन कर लिया है। प्लीज ध्यान रखिए और सुरक्षित रहिए। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शांत रहिए। सभी के लिए प्रार्थना और ताकत की कामना करती हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।'

ICU में शिफ्ट हुए अनिरुद्ध दवे की हालत गंभीर, वाइफ ने बेटे संग अभिनेता का वीडियो शेयर कर की ये अपील

इस पोस्ट के साथ उन्होंने दूसरी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर है, जो हाथों पर रखा है। 

अश्लेषा को 'कुमकुम भाग्य' सीरियल में मीरा का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल हुई। उन्होंने 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार' और 'सात फेरे' जैसे शोज में भी काम किया है।