A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुंडली भाग्य' के विलेन की 'नागिन 4' में एंट्री

'कुंडली भाग्य' के विलेन की 'नागिन 4' में एंट्री

नागिन 4 में एक और नए किरदार की एंट्री होने वाली है। शो में संजय गगनानी जल्द ही नजर आएंगे।

sanjay gagnaani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM संजय गगनानी

लॉकडाउन के चलते सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद है। ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। कुकिंग कर रहे और मस्ती कर रहे हैं। कुंडली भाग्य में विलेन का किरदार निभाने वाले संजय गगनानी भी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।संजय की जल्द ही नागिन 4 में एंट्री होने वाली है। वह मार्च में शो की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।

इंडिया डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में संजय ने बताया वह इस समय परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। खाली समय में वह कुकिंग और वेब सीरीज देखते हैं। उन्होंने कहा- नागिन 4 को लेकर वह काफी एक्साइटिड हैं।

नागिन 4 के बारे में बात करते हुए संजय ने बताया- मुझे मेरे किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।  मुझे बताया गया है कि मेरा किरदार कुंडली भाग्य से बिल्कुल उल्टा है। उन्होंने मार्च में शो की शूटिंग भी कर दी थी। मगर लॉकडाउन की वजह से बीच में ही रख दिया।

आपको बता दें नागिन 4 में कुछ दिन पहले रश्मि देसाई की एंट्री हुई है। शो में निया शर्मा,अनीता हसनंदानी और  विजेंद्र कुमेरिया अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।